साल 2023 में, भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार ने मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कार, मारुति अल्टो 800, की विदाई देखी। यह कार भारतीय सड़कों पर एक आम दृश्य थी और वित्त वर्ष 2016 में इसने 4,50,000 यूनिट्स की शानदार बिक्री दर्ज की थी। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2023 तक, इसकी बिक्री घटकर 2,50,000 यूनिट्स हो गई।

बिक्री बंद होने के कारण

मारुति अल्टो 800 की बिक्री बंद करने का मुख्य कारण था भारत सरकार के पॉल्यूशन संबंधी नियमों का कठोरता से पालन। विशेष रूप से BS6 फेस–2 RDE (रियल ड्राइविंग एमिशन) नियम को पूरा न कर पाने के कारण और इसे अपडेट करने में आने वाली अधिक लागत के कारण कार की बिक्री बंद की गई।

कार की कीमत और विशेषताएं

  • कीमत: मारुति अल्टो 800 की कीमत 3.54 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये (एक्स–शोरूम) के बीच थी।
  • इंजन: 796cc का पेट्रोल इंजन, जो 48PS की पावर और 69Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता था।
  • CNG ऑप्शन: ग्राहकों को CNG विकल्प भी मिलता था।
  • ट्रांसमिशन: 5–स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, लेकिन ऑटोमेटिक ऑप्शन नहीं था।

मुख्य बिंदु

  • मारुति अल्टो 800 का बाजार में कैप 15 पर्सेंट से घटकर 7 पर्सेंट से भी कम हो गया।
  • वित्तीय वर्ष 2023 में कुल 2,50,000 यूनिट्स की बिक्री की।
  • भारत में कुल 35,00,000 यूनिट्स की बिक्री।
  • BS6 फेस–2 RDE नियमों का पालन न कर पाने और उच्च अपडेट लागत के कारण बिक्री बंद की गई।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment