नए साल में मारुति सुजुकी की कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बुरी खबर है. भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों की कीमतें नए साल के पहले महीने से ही बढ़ाने जा रही है.

 

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) का कहना है कि वह जनवरी 2023 से अपने मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर करेगी और यह कीमतें कार के अलग-अलग मॉडलों के हिसाब से तय की जाएगी. कंपनी का कहना है कि उन्होंने ये फैसला देश में बढ़ती महंगाई (Inflation) को देखते हुए लिया है. महंगाई (Inflation) को देखते हुए कार के मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की गई है. कंपनी जनवरी से इसकी कीमतों में बदलाव करने का प्लान बना रही है.

 

मारुति सुजुकी का कहना है कि कंपनी समग्र महंगाई और हाल की रेगुलेटरी जरूरतों को देखते हुए नए साल में इन कीमतों में बदलाव करने का फैसला किया है. कंपनी लागत को कम करने और बढ़ती हुई कीमतों को ऑफसेट करने के लिए अधिकतम प्रयास कर रही है. लेकिन फिर भी कीमतों में कुछ बदलाव करना जरूरी हो गया है. कंपनी ने जनवरी, 2023 में इस मूल्य वृद्धि की योजना बनाई है. ये सभी मॉडलों का लिए अलग-अलग होगी.

 

हालांकि, कंपनी ने इन कीमतों को कितना बढ़ाने वाली है इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. इस साल अप्रैल की शुरुआत में, मारुति सुजुकी इंडिया ने अलग-अलग इनपुट कॉस्ट में वृद्धि के कारण हैचबैक स्विफ्ट और सभी सीएनजी वेरिएंट के लिए कीमतों में बदलाव की घोषणा की थी. इसके सभी मॉडलों (एक्स-शोरूम दिल्ली) पर वाहनों की कीमतों को 1.3 प्रतिशत तक बढ़ाया था.

 

पहले भी बढ़ चुकी कीमतें

बताते चलें कि जनवरी 2021 और मार्च 2022 के बीच, कंपनी ने वाहनों की कीमतों में लगभग 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. वहीं ऑटोमेकर ने नवंबर 2022 के महीने के लिए अपने बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए कहा था कि उसकी कुल बिक्री 14.4 प्रतिशत साल-दर-साल (YoY) बढ़कर 1.59 लाख यूनिट हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में यह 1.39 लाख यूनिट थी. गौरतलब है कि मारुती सुजुकी की भारतीय कार बाजार में कुल हिस्सेदारी 51 प्रतिशत है. कंपनी घरेलू बाजार में ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है.

 

December 2022 Maruti Price list

Car Model Ex-Showroom Price
Alto Rs.3,15,000 to Rs.4,82,500
Celerio Rs.4,65,700 to Rs.6,50,000
Celerio X Rs.5,11,500 to Rs.5,91,800
DZire Rs.5,99,000 to Rs.9,08,000
Eeco Rs.4,30,000 to Rs.6,38,000
Ertiga Rs.7,96,500 to Rs.10,69,500
S-Presso Rs.3,78,000 to Rs.5,43,500
Swift Rs.5,85,000 to Rs.8,53,000
Vitara Brezza Rs.7,61,500 to Rs.11,10,500
Wagon R Rs.4,93,000 to Rs.6,45,500
Ignis Rs.5,10,000 to Rs.7,47,000
XL6 Rs.9,98,000 to Rs.11,86,000
Ciaz Rs.8,72,000 to Rs.11,71,000
Baleno Rs.5,99,000 to Rs.9,45,000
S-Cross Rs.8,59,000 to Rs.12,56,000