• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Automotive

मारुति से शुरू किया Stock हटाओ सेल. Ciaz, Baleno, Ignis सब सस्ते में ले जाने का आया मौक़ा

Lov Singh by Lov Singh
फ़रवरी 8, 2023
in Automotive
0
1
SHARES
8
VIEWS

मारुति से शुरू किया Stock हटाओ सेल. Ciaz, Baleno, Ignis सब सस्ते में ले जाने का आया मौक़ा

Lov Singh · फ़रवरी 8, 2023

घरेलू कार निर्माता कंपनी की तरफ से इस महीने कई कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की जा रही है, जिनमें बलेनो, सियाज और इग्निस शामिल हैं। जो ऑफर कारों पर मिल रहे हैं, उनमें कैश डिस्काउंट के अलावा कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। आगे जानिए किस कार पर इस महीने आप कितनी बचत कर सकते हैं।

 

मारुति सुजुकी सियाज

मारुति सुजुकी सियाज इस भारतीय वाहन निर्माता कंपनी की एक हाई-एंड सेडान है। इस पर फरवरी महीने में 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कि 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। सियाज में एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 हॉर्सपावर जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।


मारुति सुजुकी बलेनो

मारुति सुजुकी बलेनो भी कंपनी की हाई-एंड हैचबैक कारों में से एक है। इस फरवरी में आप स्पेशल प्राइस का लाभ उठा कर बलेनो सीएनजी पर 15,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बलेनो का इंजन 90 हॉर्सपावर जनरेट कर सकता है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल का इंजन है, जिसे कि 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

 

मारुति सुजुकी इग्निस

मारुति सुजुकी इग्निस छोटी कारों में से एक है। मारुति सुजुकी फरवरी में इग्निस पर अच्छी छूट दे रही है। फरवरी महीने के दौरान इस कार पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट शामिल है। मारुति सुजुकी इग्निस में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83 हॉर्सपावर जनरेट कर सकता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी के साथ जोड़ा गया है।

 

मारुति सुजुकी के बाकी मॉडलों पर ऑफर

इस महीने आपको ग्रैंड विटारा या एक्सएल6 की कीमतों में कोई रियायत मिलेगी। वहीं फ्रोंक्स और जिम्नी के लिए बुकिंग शुरू हो गयी है। इन दोनों कारों को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया है। इनके लिए बुकिंग राशि क्रमशः 11,000 रुपये और 25,000 रुपये है। फ्रोंक्स को अप्रैल 2023 में लॉन्च किया जाएगा, जबकि जिम्नी 5-डोर की मई 2023 में बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।

मारुति की सेल्स

नए कैलेंडर वर्ष के पहले महीने यानी जनवरी में मारुति सुजुकी ने कुल 1,47,348 इकाइयों के साथ बिक्री की। पिछले वर्ष इसी महीने के दौरान कंपनी की 1,28,924 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी इसकी बिक्री में 14.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसकी बिक्री को ग्रैंड विटारा मिडसाइज एसयूवी, हेवी अपडेटेड बलेनो, न्यू-जेन ब्रेजा और ऑल्टो के10 और सीएनजी वाहनों जैसे नई कारों लॉन्च के काफी मदद मिल रही है। साल 2023 के पहले महीने में, मारुति सुजुकी की ऑल्टो सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही। 2022 के पहले महीने के दौरान 12342 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने इसकी बिक्री 73 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 21411 यूनिट्स की रही।

ShareTweetSendShare
Previous Post

REDMI 9i Sport आप घर ला सकते हैं मात्र 550 रुपए में, जानिए डिस्काउंट ऑफर के बारे में

Next Post

रेलवे का सबसे सस्ता होटल स्लीपिंग व्यवस्था हुआ चालू. Oyo और दूसरे होटल वालों का बजा बैंड

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Saudi

Saudi Airlines Baggage: सऊदिया फ्लाइट में 23 किलो सामान ले जाएं या 20 किलो? यात्रियों के लिए आई ये बड़ी अपडेट

by Nura Basta
फ़रवरी 4, 2026
0

सऊदी अरब आने-जाने वाले यात्रियों के बीच सऊदी एयरलाइंस (Saudia) के सामान नियमों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई जगहों पर यह खबर चल रही...

Read moreDetails

Air India के विमान में वही तकनीकी खामी मिली जिससे 260 लोगों की जान गई थी, लंदन से आ रहा था भारत

फ़रवरी 4, 2026

Delhi AI Summit: दिल्ली में नहीं लगेगा G20 जैसा लॉकडाउन, 4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे ट्रैफिक

फ़रवरी 4, 2026

पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, रेलवे ने सिउड़ी-नाला रूट के सर्वे को दी मंजूरी

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

रेलवे का सबसे सस्ता होटल स्लीपिंग व्यवस्था हुआ चालू. Oyo और दूसरे होटल वालों का बजा बैंड

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906