Maruti Suzuki Invicto: मारुति सुजुकी कंपनी की अपकमिंग सेवन-सीटर MPV गाड़ी इनविक्टो इंडियन कार मार्केट में 5 जुलाई को रिवील की जाएगी और आपको इस गाड़ी में पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन वाला ऑप्शन भी ऑफर किया जाएगा। मारुति सुजुकी कंपनी ने इस गाड़ी की जो बुकिंग है वो ऑफिशियली शुरू कर दी है।

Maruti Suzuki Invicto का बुकिंग टोकन अमाउंट ₹25,000 हैं

इस गाड़ी का प्राइस अगले महीने ही अनाउंस किया जाएगा और इस गाड़ी का जो बुकिंग टोकन अमाउंट है, वह ₹25,000 हैं और आप इस गाड़ी को NEXA डीलरशिप से बुक कर सकते हैं, मारुति सुजुकी कंपनी की यह अपकमिंग गाड़ी सिंगल टॉप-स्पेक ट्रिम जिसका नाम Alpha Plus होगा, सिर्फ उसमें ही ऑफर की जाएगी।

2.0 लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलेगा

इस Alpha Plus ट्रिम में 2.0 लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो कि e-CVT यूनिट के साथ पेअर होगा, यह पेट्रोल इंजन 172hp की पावर और 188Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा, ऐसा एक्सपेक्ट किया जा रहा है कि, इस गाड़ी के अल्फा प्लस वेरिएंट में आपको 10.1 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम्स ऑफर किया जा सकता है।

ADAS टेक्नोलॉजी वाला फीचर ऑफर किया जा सकता है

इस गाड़ी में 9 स्पीकर JBL म्यूजिक सेटअप भी ऑफर किया जा सकता है। मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और पैनारोमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, सेकंड रो कैप्टन सीट और ADAS (Advanced Driver Assistance System) टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स ऑफर्स किए जा सकते है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.