Maruti Suzuki Year-end Discount: मारुति सुजुकी कंपनी की भारत के अंदर सबसे ज्यादा हैचबैक गाड़ियां बिकती है। उसके बाद लोग कंपनी की सेडान और एसयूवी को खरीदने के लिए कंसीडर करते हैं। अगर आपका प्लान कंपनी की एसयूवी गाड़ी को खरीदने का बन रहा है, तो इन टॉप 3 एसयूवी पर ₹2.75 लाख डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti Suzuki Year-end Discount: इन 3 एसयूवी पर ₹2.75 लाख मिलेगा डिस्काउंट

1. मारुति सुजुकी जिम्नी – 2 लाख डिस्काउंट

Maruti Suzuki Jimny price

मारुति सुजुकी कंपनी की ऑफ-रोडर एसयूवी जिम्नी पर 2 लाख रुपए का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है दोनों ही वेरिएंट में और हाल ही में इस गाडी का नया थंडर एडिशन भी लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत ₹10.74 लाख रुपए से शुरू होती है ।

2. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा – 35,000 डिस्काउंट

Grand Vitara

कंपनी की ग्रैंड विटारा एसयूवी के हर महीने भारत के अंदर 7,000 से ज्यादा यूनिट की बिक्री होती है। अगर आप इस गाड़ी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है, क्योंकि इस एसयूवी पर ₹25,000 से लेकर ₹35,000 तक डिस्काउंट मिल रहा है।

3. मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स – 40,000 डिस्काउंट

maruti fronx

कंपनी की बलेनो गाड़ी पर बेस्ड फ्रॉन्क्स पर टोटल ₹40,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। गाड़ी की कीमत 7.46 लाख रुपए से शुरू होती है बेस वेरिएंट के लिए और टॉप वेरिएंट की कीमत 13.13 लाख रुपए से शुरू होती है।