Maruti Swift Discount: अगर आप मारुति कंपनी की स्विफ्ट गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है, क्योंकि मारुति कंपनी की तरफ से इस गाड़ी पर सितंबर 2023 वाले महीने में ₹57,000 का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इस डिस्काउंट को क्लेम करने के बाद आप अपने पैसों की बचत कर सकते हैं।

Maruti Swift Discount

Maruti Swift Discount: ऐसे मिल रहा है यह डिस्काउंट

जो इस गाड़ी का पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट है उस पर ₹57,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है और जो LXi मैनुअल और पैट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट है, उसमे सिर्फ ₹52,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है और CNG पावर्ड स्विफ्ट गाड़ी में भी ₹22,000 तक का डिस्काउंट कंपनी की तरफ से ऑफर किया जा रहा है।

Maruti Swift boot space

सेफ्टी के लिए डबल फ्रंट एयरबैग दिए गए हैं

इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए डबल फ्रंट एयरबैग दिए गए हैं और EBD के साथ ABS भी दिया गया है। इसके साथ ही हिल होल्ड कंट्रोल (HHC) और रियर पार्किंग सेंसर (RPS) जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसा सेफ्टी फीचर भी दिया गया है। इंडियन कार मार्केट में यह गाड़ी हुंडई ग्रैंड i10 नेओस को कड़ी टक्कर देती है।

Maruti Swift interior

बेस वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू होती है

गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप विरेंट की कीमत 9.03 लाख से शुरू होती है। गाड़ी में 1197cc का इंजन दिया गया है। गाड़ी की माइलेज 22 kmpl तक की है। इस गाड़ी में 7 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।