Covid-19 प्रोटोकॉल का सही से पालन जरूरी

बुधवार को DGCA ने सभी भारतीय एयरलाइन से अपील करते हुए कहा है कि सभी Covid-19 प्रोटोकॉल का सही से पालन किया जाए। बताया गया है कि देश में तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसी स्थिति में अगर प्रॉपर कदम नहीं उठाए गए तो परेशानी बढ़ सकती है।

यात्रियों के लिए फेस मास्क जरूरी

बताते चलें कि यात्रियों के लिए फेस मास्क जरूरी कर दिया गया है। Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने अपने बयान में कहा है कि इस यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रैंडम जांच भी किए जायेंगे।

एयरलाइन को यह ध्यान रखना होगा कि यात्रा का समय यात्री अच्छे से मास्क पहने। अगर ऐसा नहीं होता है तो यात्री के खिलाफ कड़े कदम उठाए जायेंगे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।