यात्रा के दौरान बरतें सावधानी

यात्रा के दौरान कब कैसी स्थिति आ जाएगा कोई नहीं जानता है। लेकिन कोई भी व्यक्ति अपने मन में खराब यात्रा को लेकर तैयार नहीं रहता है उसकी कामना रहती है कि उसकी यात्रा सफल रहे और वह सुरक्षित अपने घर पहुंचे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यात्री ने अपना अनुभव शेयर किया जो काफी डरावना है।

जानकारी मिली है अमेरिकी एयरलाइंस फ्लाइट फ्लोरिडा जा रही थी संभवत प्रेशर की परेशानी के कारण फ्लाइट मात्र 3 मिनट के अंदर ही 15,000 feet नीचे आ गई। फ्लाईट Charlotte, North Carolina से Gainesville जा रही थी। इस दौरान क्रू मेंबर्स ने जिस तरह से यात्रियों को संभाला और उसकी सही जानकारी दी इसकी सराहना की जा रही है।

यात्री ने शेयर किया अपना अनुभव

एक यात्री ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए जो भी बातें लिखी हैं वह दिल दहलाने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने कई यात्राएं की है लेकिन यह काफी डरावना था। हवा में ऑक्सीजन लटक रहा था और वह उससे सांस लेने की कोशिश कर रहे थे। काफी डरावना माहौल हो गया था। बहुत तेज आवाज आ रही थी और जल्दी से बदबू भी तेज थी।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>