विदेश मंत्रालय (MEA) ने उन भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है जो ब्लैक सी और उसके आसपास के इलाकों में कमर्शियल जहाजों पर काम कर रहे हैं। 26 जुलाई 2026 को जारी इस निर्देश में कहा गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष की वजह से वहां स्थिति काफी गंभीर है। अप्रैल 2026 से अब तक इन समुद्री इलाकों में जहाजों पर हुए हमलों में पांच भारतीयों की जान जा चुकी है।

📰: UAE Flight Update: कुवैत और बहरीन जाने वाली फ्लाइट्स में बदलाव, एयरपोर्ट जाने से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

काम पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि अगर आप ऐसी जगह नौकरी के लिए जा रहे हैं, तो सुरक्षा का पूरा आकलन करें। किसी भी जहाज पर काम करने से पहले कंपनी, रिक्रूटमेंट एजेंसी और जहाज के मालिक से जरूरी जानकारी लें। आपको यह पता होना चाहिए कि जहाज का रूट क्या है, वह किन पोर्ट्स पर रुकेगा और वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं।

जरूरी सुरक्षा निर्देश

  • जहाज की इंश्योरेंस और इमरजेंसी के समय मदद मिलने की प्रक्रिया को पहले से समझें।
  • रोजगार के नियम अंतरराष्ट्रीय समुद्री मानकों के हिसाब से होने चाहिए, जिसमें मेडिकल, इवेक्यूएशन और मुआवजे की पूरी सुविधा हो।
  • अपने परिवार को हमेशा अपने सफर और रूट की जानकारी देते रहें।
  • DGMA (Directorate General of Maritime Administration) की ओर से 23 जुलाई 2026 को जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

मंत्रालय ने बताया कि समुद्री जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक का खतरा बना हुआ है। हाल ही में 19 जुलाई 2026 को ओडेसा से निकले MV Golden Leo जहाज पर हमला हुआ था। इस घटना के बाद भारत ने कड़ी आपत्ति जताई और रूसी अधिकारियों से बातचीत कर चिंता जाहिर की है। सभी से अपील की गई है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और सरकार की गाइडलाइन्स को गंभीरता से लें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com