मक्का की मस्जिद अल-हराम में हिज्र इस्माइल जाने वाले जायरीन के लिए सऊदी सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। अब मर्द और औरतों के लिए यहां दाखिल होने का समय अलग-अलग तय किया गया है। इसका मकसद भीड़ को कंट्रोल करना और लोगों की यात्रा को आसान बनाना है।

👉: UAE Rail Network: अबू धाबी में नया ट्रेन स्टेशन शुरू, अब मिनटों में होगा शहरों के बीच सफर, जानें पूरा शेड्यूल

टू होली मॉस्क्स के मामलों की देखभाल करने वाली जनरल अथॉरिटी ने इस नए शेड्यूल का ऐलान किया है। नियमों के मुताबिक, मर्द सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक हिज्र इस्माइल में जा सकेंगे। वहीं, औरतों के लिए शाम का समय तय किया गया है, वे रात 8:00 बजे से रात 2:00 बजे तक यहां जा सकेंगी।

अथॉरिटी ने विजिट के लिए कुछ और जरूरी नियम भी बताए हैं:

  • समय सीमा: हर जायरीन को हिज्र इस्माइल के अंदर अधिकतम 10 मिनट का समय मिलेगा।
  • एंट्री गेट: अंदर जाने के लिए तय किए गए पश्चिमी गेट (Western gate) का इस्तेमाल करना होगा।
  • लाइन लगाने की जगह: आधिकारिक तौर पर कतार या लाइन अल-फथ गेट (गेट नंबर 45) से शुरू होगी, जो हरम परिसर के दक्षिणी हिस्से में स्थित है।

यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि भीड़भाड़ वाले समय में भी व्यवस्था बनी रहे और सभी को आसानी से दर्शन मिल सकें। अथॉरिटी ने सभी जायरीन से अपील की है कि वे तय समय और निर्देशों का पालन करें ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। यह समय भीड़ के हिसाब से आगे बदला भी जा सकता है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com