MG Astor: MG कंपनी ने इंडियन कार मार्केट में अपनी मिड-साइज SUV एस्टर का ब्लैक स्टॉर्म एडिशन एडिशन लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरुआती कीमत 14.48 लाख रुपए से शुरू है। यह स्पेशल एडिशन इस SUV के स्मार्ट वेरिएंट पर बेस्ड होगा मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ।

MG Astor के ‘ब्लैक स्टॉर्म एडिशन’ में मिलेंगे ये फीचर्स

इस स्पेशल एडिशन के एक्सटीरियर में आपको ऑल ब्लैक हनीकांब पैटर्न ग्रिल मिलेगी और ब्लैक एलॉय व्हील्स मिलेंगे और जो फ्रंट ब्रेक कैलीपर होंगे, वह लाल कलर से पेंट किए होंगे और ब्लैक फिनिश्ड हेडलैंप मिलेंगे और ब्लैक रूफ रेल्स मिलेंगे और जो डोर गार्निशिंग है वह भी ब्लैक ही मिलेगी।

ब्लैक स्टॉर्म की बेजिंग मिलेगी फ्रंट फेंडर पर और इस गाड़ी के एक्सटीरियर में आपको टक्सीडो ब्लैकर अपहोल्स्टरी मिलेगी रेड स्टिचिंग के साथ और सांगरिया रेड थीम्स AC के वेंट्स मिलेंगे और इसके साथ ही JBL के स्पीकर मिलेंगे और ऑल ब्लैक फ्लोर कंसोल मिलेगा।

इस स्पेशल एडिशन में 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 108bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करेगा, और यह इंजन फाइव स्पीड मैनुअल और CVT यूनिट के साथ ऑफर किया जाएगा।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.