MG Comet Discount: कुछ समय पहले एमजी मोटर इंडिया कंपनी ने भारत के अंदर अपनी सबसे सस्ती कंपैक्ट इलेक्ट्रिक गाड़ी MG Comet को लांच किया। इस गाड़ी में कंपनी की तरफ से कई एडवांस्ड फीचर को ऑफर किया गया है और गाड़ी का जो इंटीरियर है वह इस प्राइस सेगमेंट के हिसाब से काफी प्रीमियम है।

MG Comet

MG Comet Discount: 65,000 डिस्काउंट के साथ लाएं घर

अगर इस 230 किलोमीटर रेंज वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी को खरीदने का प्लान बन रहा है, तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है क्योंकि दिसंबर 2023 वाले महीने में इस गाड़ी पर 65,000 तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है और ये डिस्काउंट ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक वैलिड रहेगा।

MG Comet EV

कीमत 7.98 लाख रुपए से शुरू

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 7.98 लाख रुपए से शुरू हो जाती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 9.98 लाख रुपए से शुरू होती है। यह गाड़ी 2 डुएल टोन और 3 मोनोटोन कलर के साथ कंपनी की तरफ से ऑफर की जाती है, गाड़ी की जो सिटिंग कैपेसिटी है वह 4 सीटर लेआउट की है।

MG Comet ev price

मिलेंगे ये सभी फीचर्स

गाड़ी में एलईडी हेडलाइट और टेल लाइट मिलेगी और डबल 10.25 इंच की इंटीग्रेटेड डिजिटल स्क्रीन का सेटअप मिलेगा इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स भी मिलेंगे और इसके साथ गाड़ी में 55 कनेक्टेड कार फीचर भी मिलेंगे।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.