MG Hector Price Hiked: एमजी मोटर्स इंडिया कंपनी ने अपनी हेक्टर एसयूवी (Hector SUV) गाड़ी की कीमत को सितंबर 2023 वाले महीने में काम किया था और अब इस गाड़ी की कीमत को कंपनी ने बढ़ा दिया है। इस गाड़ी की कीमत कितनी बढ़ी है, वह इस आर्टिकल में नीचे मेंशन किया गया है।

MG Hector Price Hiked: कीमत में ₹40,000 तक इजाफा हुआ

लेटेस्ट सूत्रों से पता चला है कि इस गाड़ी की कीमत में ₹40,000 तक इजाफा देखने के लिए मिला है। अब इसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 15 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 22 लाख रुपए से शुरू होती है। भारत में यह गाड़ी महिंद्रा XUV700, टाटा हैरियर, किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर देती है।

MG Hector Plus Car

हेक्टर की कुछ अच्छी बातें

इस गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में जो फील और लुक है वह काफी ज्यादा प्रीमियम है, गाड़ी में कंपनी की तरफ से ADAS सेफ्टी किट भी ऑफर की गई है और इसके साथ ही ये गाड़ी काफी ज्यादा टेक्नोलॉजी के साथ लोडेड है, गाड़ी में काफी रिफाइंड पेट्रोल इंजन मिलेगा कंफर्टेबल राइड क्वालिटी के लिए।