रमजान के दौरान दिया जाएगा दोगुना राशन 

रमजान के दौरान क़तर में नागरिकों के लिए खुशखबरी सुनाई गई है। Ministry of Commerce and Industry (MoCI) ने घोषणा की है कि एक पहल के तहत अब नागरिकों को दोगुना चावल, चीनी, तेल और एवापोरेटेड मिल्क दिया जाएगा।

मंत्रालय ने की घोषणा 

लोगों के लिए खुशखबरी सुनाते हुए मंत्रालय ने मंगलवार को मंत्रालय ने कहा है कि राशन कार्ड पर दोगुना राशन दिया जाएगा। 15 March से लेकर 31 मार्च तक इसका लाभ उठाया जा सकता है। इस दौरान rice, sugar, oil, और evaporated milk दोगुना दिया जाएगा। इस पहल के तहत मंत्रालय की तरफ से 900 से अधिक कंज्यूमर गुड्स की कीमतों को घटाया गया है। इसमें ज्यादातर उन खाद्य पदार्थों को शामिल किया गया है जो रमजान के दौरान इस्तेमाल किए जाते हैं।

साथ ही यह भी कहा गया है कि यह हरेक नागरिक का अधिकार है और किसी दूसरे को इसकी अनुमति नहीं है।

किसी से साथ शेयर नहीं करना है राशन कार्ड और उसका पासवर्ड

कानून के मुताबिक सभी नागरिकों को अपना राशन कार्ड और उसका पासवर्ड सुरक्षित रखना चाहिए। इसे किसी भी कीमत पर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। Ramadan 1444 AH महीने के दौरान मंत्रालय की तरफ से यह पहल शुरू की गई है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>