पूरी खबर एक नजर,

  • विश्व भर में बढ़ रहे हैं Covid-19 के मामले
  • ओमान स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी से बूस्टर डोज लेने की अपील की

Covid-19 के मामले बढ़ रहे हैं

फिर से पूरे विश्व में Covid-19 के मामले बढ़ रहे हैं। इस बाबत ओमान स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सभी को कोरोनावायरस वैक्सीन का बूस्टर डोज लेना जरूरी है। ओमान सल्तनत में सभी की सुरक्षा को देखते हुए यह बयान दिया गया है।

बूस्टर डोज आपके नजदीकी सेंटर में निशुल्क मिल जाएगा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ऑनलाइन बयान में कहा है कि सभी को बूस्टर डोज आपके नजदीकी सेंटर में निशुल्क मिल जाएगा। कोरोना वायरस के मामले फिर से दुनिया भर में बढ़ने लगे हैं इसीलिए सभी का कोरोना वायरस वैक्सीन के साथ-साथ उसका बूस्टर डोज लेना जरूरी है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।