अभी अभी भारत के उड्डयन मंत्रालय के मंत्री ने एक ट्वीट करते हुए यह जानकारी दिया है कि भारत के तीन एयरपोर्ट जयपुर गुवाहाटी और तिरुवनन्तपुरम को प्राइवेट हाथों में दे दिया गया है और इसका निर्णय कैबिनेट बैठक में लिया गया. इस निर्णय को उड्डयन मंत्रालय के मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूर के सोच का परिणाम मान रहे हैं.

 

उन्होंने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि इस फ़ैसले से यह तीनों एयरपोर्ट पर गुणवत्ता और सेवा सुविधा भी बेहतर मिलेगी.

आपको बताते चलें कि मोदी सरकार के दूसरे चरण में लगातार प्राइवेट डाइरेक्शन पर ज़ोर दिया जा रहा है और इसके फलस्वरूप रेलवे के साथ साथ उड्डयन सेवाओं को भी प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है.

 

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।