गलती से ट्रांसफर हो गए पैसे 

कभी कभी ऐसा होता है कि ट्रांजेक्शन के दौरान पैसा किसी अनजान के खाते में ट्रांसफर हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कानून के मुताबिक उस व्यक्ति को उसके अकाउंट में गलती से आए पैसों को वापस करने होते हैं। अगर वह ऐसा करने से मना करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती है।

महिला ने गलती से एक व्यक्ति के खाते में Dh9,200 ट्रांसफर कर दिया था

संयुक्त अरब अमीरात से इसी तरह का मामला सामने आया है। एक महिला ने गलती से एक व्यक्ति के खाते में Dh9,200 ट्रांसफर कर दिया था। संपर्क करने पर उसने पैसे देने से मना कर दिया। महिला इस मामले को Ras Al Khaimah Criminal Court ले गई और न्याय की मांग की।

व्यक्ति पैसे की कमी से जूझ रहा था इसीलिए नहीं देना चाहता था पैसे 

महिला ने बताया कि उसने गलती से उस व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए थे। महिला ने फिर उससे संपर्क किया और पैसों की मांग की लेकिन व्यक्ति ने पैसे देने से मना कर दिया। व्यक्ति ने बताया कि उसके अकाउंट में पैसे आए थे। लेकिन वह पैसे नहीं देना चाहता था क्योंकि वह पैसों की कमी से जूझ रहा था। कोर्ट ने उस व्यक्ति को सारे पैसे लौटाने का आदेश दिया है।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।