सऊदी में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों के लिए जारी किया गया अलर्ट

सऊदी में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। आरोपी को रेसीडेंसी, लेबर और बॉर्डर सिक्योरिटी कानून के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन नियमों के उल्लंघन मामले में 11000 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

आंतरिक मंत्रालय कर रहा है जांच

यह जांच आंतरिक मंत्रालय के द्वारा की जा रही है। आरोपियों को 1 से लेकर 7 जून के बीच गिरफ्तार किया गया है. आंतरिक मंत्रालय के द्वारा ज्वाइंट फील्ड अभियान के दौरान इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने रेजिडेंसी वीजा के 6,303 उल्लंघन कर्ता, बॉर्डर सिक्योरिटी के 4,136 उल्लंघन कर्ता और लेबर लॉ के 1,171 उल्लंघन कर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा 619 ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की गई है जो बॉर्डर क्रॉस करके फौजी से भागने की कोशिश कर रहे थे। 23,381 आरोपियों को डिप्लोमेटिक मिशन में भेज दिया गया है।

दी जायेगी सजा

इस तरह के मामले में पकड़े जाने पर आरोपी को 15 साल की जेल और SR1 million का जुर्माना लगाया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>