कनून का उल्लंघन करने वालों को किया गया गिरफ्तार

सऊदी में जो प्रवासी अवैध तरीके से रह रहे हैं और काम कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती है। जांच अभियान के द्वारा आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जाती है। पिछले एक सप्ताह के अंदर करीब 12 हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रेसीडेंसी, लेबर और सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने वाले शामिल हैं।

आंतरिक मंत्रालय ने सोशल मीडिया के द्वारा इस बात की जानकारी दी है कि 18 मई से लेकर 25 मई के बीच करीब 12,093 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अलग अलग मामलों में करीब हजारों लोगों की गिरफ्तारी की गई है

बताते चलें कि इस दौरान पुलिस ने रेसोडेंसी वीजा के 6,598 उल्लंघनकर्ता, लेबर कानून का 1,413 उल्लंघनकर्ता और बॉर्डर सुरक्षा के लिए 4,082 उल्लंघनकर्तावो को गिरफ्तार किया गया है।

इस दौरान ऐसे भी लोगों की गिरफ्तारी की जाती है जो आरोपियों को सऊदी में प्रवेश में मदद करते हैं। वहीं कई ऐसे लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है जो बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे, इनकी संख्या 401 है। वहीं 13 ऐसे भी लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो सऊदी से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>