विदेश में जाकर वीजा एक्सपायरी के बाद भी वीजा रिन्यू न करने वाले प्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यही कारण है कि अधिकारियों के द्वारा समय समय पर जांच की जाती है ताकि उन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके जो अवैध तरीके से रह रहे हैं और अवैध तरीके से काम कर रहे हैं। सऊदी में भी एक सप्ताह के अंदर जांच के दौरान 17000 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

17389 illegal residents किए गए गिरफ्तार

बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है कि रेजिडेंसी लॉ के 10,397 violators, Border Security Law के 4,128 आरोपी और लेबर लॉ के 2,864 violators को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 15 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो इन लोगों की मदद कर रहे थे।

अभी फिलहाल करीब 40,350 illegal residents गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 4,505 महिलाएं और 35,845 पुरुष हैं। आंतरिक मंत्रालय ने यह साफ-साफ कहा है कि अगर कोई व्यक्ति इन आरोपों की मदद करते दिखता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सजा के तौर पर आरोपी को 15 साल तक की जेल हो सकती है और आरोपी पर SR1 million का जुर्माना लगाया जा सकता है। Makkah, Riyadh, और the Eastern Province में आरोपी 911 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं और बाकी इलाकों में 999 और 996 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>