सऊदी में वीजा एक्सपायरी के बाद भी रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जांच अभियान के दौरान 19000 से भी अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा अधिकारी और सरकारी एजेंसी के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ यह जांच किया गया है।

19000 से अधिक आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बताते चलें कि यह जांच अभियान 26 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी के बीच आंतरिक मंत्रालय के द्वारा किया गया है। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि इसमें 11,402 Residency Law offenders, 4,775 Border Security Law violators और 3,364 लेबर लॉ का उल्लंघन करने वालों को पकड़ा गया है। कोई ऐसी आरोपी भी पकड़े गए जो सऊदी से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। इनकी कुल संख्या 129 है।

वहीं 953 आरोपी सऊदी में एंट्री की कोशिश कर रहे थे जिसमें से 40% Yemeni, 58% Ethiopian शामिल हैं। 33,733 illegal residents के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों को दोषी पाए जाने के बाद SR1 million का जुर्माना लगाया जा सकता है और 15 साल की जेल हो सकती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>