अवैध प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी

KUWAIT में अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान जारी है। समय-समय पर इन लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है ताकि अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले आरोपियों को पकड़ा जा सके।

आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा पकड़े गए आरोपी

कहा गया है कि चल रहे अभियान के द्वारा डिपार्टमेंट ने सफलतापूर्वक 17 प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर Residence और Work Law के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन्हें Wafra Farms से पकड़ा गया है।

Salmiya इलाके में भी 27 प्रवासी को किया गया गिरफ्तार

अधिकारियों के मुताबिक Salmiya इलाके में खासकर Braih Salem में अलग अलग नागरिकता के 27 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। इनपर residence और work law के नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

नियमों का न करें उल्लंघन

पिछले कुछ समय में ऐसी प्रवासियों की संख्या काफी बढ़ी है जो अवैध तरीके से रहें और काम कर रहे हैं। इनके खिलाफ जांच अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा जा रहा है। प्रवासियों से अपील की गई है कि वह नियमों का पालन करें और वैध डॉक्यूमेंट के साथ ही काम करें।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>