4 हज़ार से अधिक आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार

ग्रैंड मस्जिद में गलत व्यवहार के आरोप में 4 हजार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कहा गया है कि गलत व्यवहार के आरोप में रमजान की शुरुवात से लेकर अब तक ग्रैंड मस्जिद में करीब 4 हज़ार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।

कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई है कार्यवाही

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि विदेशी यात्रियों को नकली उमराह ट्रिप का लालच देकर उनके साथ ठगी की घटना को भी अंजाम दिया जा रहा था। लोगों को ऐसे ऑफर देने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है। फर्जी उमराह ट्रिप प्रदान करने वाले करीब 35 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

आंतरिक मंत्रालय के द्वारा लोगों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं

आंतरिक मंत्रालय के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि तीर्थ यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। इसके लिए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जारी है। इस बात का भी ख्याल रखें कि रमजान के दौरान किसी भी तीर्थ यात्री को दोबारा उमराह करने की अनुमति नहीं होगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>