मोरक्को की जुड़वा बच्चियां सज़ा और वधा को शरीर अलग करने के लिए सऊदी अरब लाया गया है. ये दोनों बच्चियां अब सऊदी अरब के डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगी. यहां उनके शरीर को अलग करने के लिए एक जटिल सर्जिकल प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

ℹ️: UAE Arrest Update: ईरान से जुड़े समूह के सदस्यों को पकड़ा, देश में आतंकी साजिश रचने और गड़बड़ी करने का आरोप

सऊदी अरब में कैसे होगा यह इलाज?

यह पूरा मेडिकल प्रोसीजर सऊदी अरब के मशहूर Saudi Conjoined Twins Program के तहत किया जाएगा. यह इलाज रियाद के King Abdullah Specialist Children’s Hospital में होगा. इस पूरी मेडिकल और सर्जिकल टीम का नेतृत्व डॉ. अब्दुल्ला अल-रबीह कर रहे हैं, जो रॉयल कोर्ट में सलाहकार भी हैं.

सऊदी सरकार की क्या मदद मिलती है?

सऊदी सरकार इस तरह के मुश्किल ऑपरेशनों का पूरा खर्च खुद उठाती है. इसमें सर्जरी, दवाइयां और ऑपरेशन के बाद की देखभाल का सारा पैसा सरकार देती है. इसके अलावा, विदेश से आने वाले बच्चों के माता-पिता के रहने और खाने का इंतज़ाम भी पूरी अवधि के दौरान किया जाता है.

इस प्रोग्राम का अब तक का रिकॉर्ड क्या है?

यह प्रोग्राम साल 1990 में शुरू हुआ था और मानवीय आधार पर काम करता है. पिछले 35 सालों में दुनिया के 28 देशों के 156 से ज़्यादा जुड़वा बच्चों का इलाज किया गया है. अब तक कुल 69 सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जिससे सऊदी अरब के हेल्थ सेक्टर की काबिलियत का पता चलता है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com