Flipkart पर चल रहा है बंपर सेल

कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट पर Super Value Days सेल का लाभ उठाकर कम कीमत में नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन पसंद नहीं आता है तो 10 दिन तक एक्सचेंज का भी ऑफर है। इसके अलावा Bank cards और exchange offer की भी सुविधा मिल रही है।

इस सेल का लाभ उठाकर कई तरह के स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है। Moto G13 को भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

क्या है Moto G13 के स्पेसिफिकेशन?

इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 720 x 1600 पिक्सल रेजोलूशन के साथ 6.5-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। कैमरे की बात करें तो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। विडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

10W फास्ट चार्जिंगसपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन Arm Mali-G52 MC2 GPU के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस है। 4जीबी+128जीबी स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है।

क्या है Moto G13 की कीमत?

इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये है लेकिन आप इसे 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>