Motorola Edge 40 Pro लॉन्च किया गया

125W फास्ट चार्जिंग स्पीड और बेहतरीन फीचर्स के साथ Motorola Edge 40 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि स्मार्ट फोन के फीचर्स क्या हैं और इसे किन कीमतों पर खरीदा जा सकता है।

क्या है Motorola Edge 40 Pro की खासियत?

इस स्मार्टफोन में 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल-एचडी+ 10-बिट OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस है। इसमें 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है।

इसके कैमरे क्वालिटी की बात करें तो 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 125W फास्ट चार्जिंग के साथ 4600mAh की बैटरी दी गई है। यह इतना फास्ट है कि 7 मिनट में बैटरी को 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन इंटरस्टेलर ब्लैक और लूनर ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। हालांकि, भारत में इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यूरोपीय बाजार में से लांच कर दिया गया है।

क्या है इसकी कीमत?

इसकी कीमत करीब EUR 899.99 यानी 80,930 रुपये है।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>