जल्द ही नया स्मार्टफोन भारत में किया जाएगा लॉन्च

भारत में Motorola अपना नया स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया X के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि Motorola Edge 50 Fusion को भारत में जल्द ही 16 मई को 12:00 pm IST में लॉन्च किया जाएगा। Flipkart पर इस इवेंट को होस्ट किया जाएगा।

क्या होगा Motorola Edge 50 Fusion की खासियत?

इस स्मार्ट फोन की खासियत की बात करें तो 6.7-inch curved pOLED display वाला 144Hz refresh rate दिया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन का स्क्रीन Corning Gorilla Glass 5 protection से लैस है। साथ ही 1,600 nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 2 chipset से लैस होगा।

साथ ही 50MP Sony LYTIA 700C primary sensor और सेल्फी वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही 5,000mAh battery दी गई है जहां 68W फास्ट चार्जिंग दिया गया है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>