Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Edge 60 Fusion लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को भारत में 2 अप्रैल 2025 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 chipset दिया गया है। अगर अपना स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस स्मार्टफोन को कंसीडर कर सकते हैं। आईए इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है इसके स्पेसिफिकेशन?

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात की करें तो इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz refresh rate, 300Hz touch sampling rate, के साथ 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस वाला 6.7-inch all-curved pOLED display दिया गया है। वहीं Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

इसमें MediaTek’s Dimensity 7400 SoC दिया गया है। 12GB LPDDR4X RAM और 256GB uMCP storage दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT700C primary sensor दिया गया है। 32MP का कैमरा सेंसर भी दिया गया है। इसमें 5,500mAh battery दी गई है। इसे Pantone Amazonite, Pantone Zephyr और Pantone Slipstream के तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

क्या है इसकी कीमत?

Motorola Edge 60 Fusion की बात करें तो 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs. 22,999 है। इसकी बिक्री 9 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>