MOTOROLA G73 5G को डिस्काउंट में खरीदने का मौका

MOTOROLA G73 5G पर आज से सेल शुरू कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ ही दिन पहले लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को Flipkart से खरीद सकते हैं। इसके फीचर्स काफी अच्छे हैं और एक इसे डिस्काउंट ऑफर के साथ फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसकी कीमत क्या है और कैसे डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

क्या है स्मार्टफोन की खासियत?

इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,080×2,400 पिक्सल पिक्चर रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज क्षमता दी गई है। स्मार्टफोन ल्यूसेंट व्हाइट और मिडनाइट ब्लू दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी पैक की सुविधा उपलब्ध है।

क्या है इसकी कीमत?

इस स्मार्टफोन की कीमत 21,999 रुपए रखी गई है। इसपर दिए जा रहे डिस्काउंट का लाभ उठाकर 18,999 रुपये में इसे खरीद सकते हैं। Flipkart Axis बैंक कार्ड से पेमेंट पर 5 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कई बैंक ऑफर्स भी शमिल हैं।

वहीं अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो उसे आप बदलकर कीमत और भी कम करा सकते हैं। इसपर एक्सचेंज ऑफर में 16,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसका पूरा लाभ उठाने के बाद फोन केवल 2,499 रुपये में ही मिल जायेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>