अब सरकार दे रही हैं मुफ़्त में Flight Ticket. प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ के लिए नया स्कीम शुरू

Lov Singh22 May 20231 min read6 viewsIndia

मध्य प्रदेश सरकार की राज्य के 32 वरिष्ठ नागरिक रविवार को भोपाल से प्रयागराज के लिए हवाई जहाज से मुफ्त तीर्थयात्रा पर रवाना हुए। सरकारी अधिकारियों ने दावा किया कि मध्य प्रदेश वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा के लिए हवाई यात्रा की सुविधा देने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह भोपाल के राजा भोज हवाईअड्डे पर पहुंचे और ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत प्रदेश के 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को भोपाल विमानतल से प्रयागराज के लिए रवाना किया। इन तीर्थ यात्रियों में 24 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक संकल्प आज पूरा हुआ है, एक सपना आज साकार हुआ है। मेरे माता-पिता समान बुजुर्ग आज हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 7.82 लाख वरिष्ठ नागरिक 782 स्पेशल ट्रेनों से तीर्थयात्रा योजना का लाभ उठा चुके हैं।

प्रयागराज में हवाई जहाज से श्रद्धालु आए.

तीर्थराज प्रयाग की जय..। भगवान वेणी माधव की जय..। भोपाल की 73 वर्षीय कुसुमबाई ने इसी तरह जयकार करते हुए रविवार शाम को संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। उनके साथ 31 तीर्थयात्रियों ने भी स्नान किया। मध्य प्रदेश से रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम आते हैं लेकिन रविवार को प्रयागराज पहुंचे तीर्थयात्री पहली बार हवाई जहाज से संगम आए थे।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment