महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा Mahila Samman Savings Certificate Scheme (MSSC) लॉन्च किया गया था। इसके जरिए ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दर दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ पांच बैंकों के द्वारा महिलाओं को दिया जा रहा है। महिला अपने नाम पर बैंक अकाउंट खोलकर बढ़िया ब्याज दरों का लाभ ले सकती हैं।

MSSC में आवेदन की आखिरी तारीख है 31 मार्च, 2025

बताते चलें कि MSSC में आवेदन की आखिरी तारीख है 31 मार्च, 2025 है। इस योजना के तहत महिलाएं अपने लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं या फिर बच्चियों के लिए माता-पिता निवेश कर सकते हैं। महिलाओं के लिए यह अकाउंट 1 हज़ार रुपए से खोला जा सकता है और इस अकाउंट में अधिकतम 2 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं।

कितने दिन के लिए कर सकते हैं जमा?

इस खाते में रकम 2 साल के लिए जमा किया जा सकता है। इसपर महिलाओं को 7.5% per annum का इंटरेस्ट रेट मिलता है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है उनमें से यह एक जमा स्कीम है जिसमें खाता खुलवाने के बाद महिलाओं को अधिकतम ब्याज दर का लाभ मिलता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>