एक बार फिर से सुर्खियों में हैं मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्होंने दुबई में आलीशान घर खरीद लिया है। एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने दुबई में 6 महीने के भीतर ही दूसरा घर खरीद लिया है जिसकी कीमत करोड़ों में है। मिली जानकारी के अनुसार अपने बेटे आकाश अंबानी के लिए UK में घर खरीद लिया है।

यह है हवेली की कीमत

दुबई में मुकेश अंबानी ने 80 मिलियन डॉलर का एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदा था, इसके तुरंत बाद 163 मिलियन डोलर करीब 1350 करोड़ रुपये की एक हवेली भी खरीद लिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार कुवैती टाइकून मोहम्मद अलसाया के परिवार से Jumeirah Mansion खरीदा है। यह दुबई का सबसे महंगा डील माना जा रहा है।

फुटबॉलर डेविड बेकहम और शाहरुख खान होंगे पड़ोसी

मिली जानकारी के अनुसार यह प्रॉपर्टी अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा है। नए विला में एक बेडरूम, एक निजी स्पा और इनडोर व आउटडोर पूल की सुविधा है। अनंत अंबानी के पड़ोसी फुटबॉलर डेविड बेकहम और शाहरुख खान होंगे। इस हवेली को अंबानी अपने मुताबिक अधिक सुरक्षित बनाएंगे जिसमें लाखों डॉलर खर्च हो सकता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।