रविवार को मुंबई और दोहा के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई। IndiGo एयरलाइन के प्रवक्ता ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि IndiGo flight 6E 1303 को कैंसिल करना पड़ा है। दरअसल तकनीकी खराबी के कारण विमान के उड़ान में काफी देरी हो गई जिसके बाद विमान को रद्द करना पड़ा।

IndiGo Airlines ने जारी किया बयान

एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि देरी के दौरान यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भयानक गर्मी के कारण कई यात्री बेहोश भी हो गए। ऐसी स्थिति में मामला काफी गंभीर हो सकता था और यात्रियों की तबीयत खराब हो सकती थी।

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि मुंबई से दोहा जाने वाली विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके कारण देरी हुई और फिर बाद में रद्द कर दिया गया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। सूचना मिलते ही तुरंत यात्रियों को मदद पहुंचाई गई। यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई और फिर रिबुकिंग भी की गई।

कई बार इस तरह के मामले सामने आते आते हैं। विमानों को तकनीकी खराबी के कारण स्थगित कर दिया जाता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>