सोशल मीडिया के इस जमाने में खबरों में बिजली जैसी तेजी होना लाजमी है। वो खबर जो लोगों को पसंद आ जाए या यूं कहें कि जरा हटके हों, उसे वायरल होने में देर नहीं लगती। खासकर पुरानी चीजें जैसे कि बिल आदि लोग खूब पंसद करते हैं और सोचते हैं कि काश आज भी वस्तुओं की वही कीमत होती तो मजा आ जाता। 

मुंबई-गोवा का सालों पहले का टिकट हो रहा है वायरल

एक बार फिर से इसी तरह का पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई-गोवा का सालों पहले का टिकट देखा जा सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह टिकट 48 साल पुराना है। यह टिकट इंडियन एयरलाइंस का है।

48 साल पहले कितना लगता था मुंबई-गोवा फ्लाइट टिकट का किराया?

दरअसल, 48 साल पहले मुंबई-गोवा फ्लाइट टिकट का दाम केवल 85 रुपये था। यह टिकट साल 1975 का है। ट्विटर पर यह पोस्ट तेजी से शेयर और लाइक किया जा रहा है। लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

अब आपको कई गुना अधिक देना होगा किराया

आपको बता दें कि यह तो बात 1975 की है जब यात्रियों को मुंबई से गोवा जाने के लिए 85 रुपये देने पड़ते थे लेकिन आज आपको इस सफर के लिए 1800 से लेकर 12,000 रुपए फ्लाइट टिकट पर खर्च करने होंगे।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>