एयरपोर्ट अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Mumbai-Muscat-Mumbai flight का संचालन अब Air India के द्वारा नए कोड के अंतर्गत किया जाएगा। इस बात की जानकारी दी गई है कि Vistara flights UK233 और UK 234 का संचालन AI2233 और AI2234 के अंतर्गत किया जाएगा और यह भी बताया गया है कि बाकि दूसरी सेवाएं सेम रहेंगी।

Vistara code के साथ आखिरी विमान का संचालन 11 नवंबर को किया जाएगा

इस बात की भी जानकारी दी गई है कि विस्तार कोड के तहत आखिरी बार विमान का संचालन 11 नवंबर को किया जाएगा। Vistara के द्वारा नॉन स्टॉप दैनिक विमानों का संचालन मस्कट के लिए नवंबर 2022 में शुरू किया गया था।

इस रूट पर यह एकमात्र Premium Economy class वाला विमान है। इसमें यात्रियों को business और economy seats भी प्रदान किया जाता है। अभी कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति ने 12 नवंबर तक फ्लाइट की बुकिंग किया है तो उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा लेकिन उसके बाद फ्लाईट की बुकिंग Vistara से Air India में बदल जायेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>