LIVE UPDATE:

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोग लोगों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

 

मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरासी में शमशान घाट की छत गिर गयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। लिंटर के नीचे लगभग एक दर्जन के करीब लोगो के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पहुंच गए हैं। तेज़ी से रेस्क्यू अभियान जारी है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचायी जाए। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।