मस्कट में रहने वाले लोगों और वहां से सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है. सरकार Muscat Expressway को बड़ा करने जा रही है ताकि ट्रैफिक की समस्या खत्म हो सके. इसके लिए 157.2 मिलियन रियाल से ज्यादा का बजट तय किया गया है, जिससे आने वाले समय में यात्रा आसान और सुरक्षित हो जाएगी.

👉: Oman Tourism Update: Jabal Akhdar में बदल जाएगी तस्वीर, सरकार लाएगी 33 नए प्रोजेक्ट्स, जुटेंगे नए होटल और रिसॉर्ट्स

प्रोजेक्ट में क्या बदलाव होंगे और क्या होगा फायदा

Ministry of Transport, Communications and Information Technology (MoTCIT) ने बताया है कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक के दबाव को कम करना और सफर के समय को घटाना है. खास बात यह है कि सड़क को सिर्फ चौड़ा करने के बजाय इसमें Collector Roads बनाए जाएंगे. ये सड़कें स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के ट्रैफिक को मुख्य हाईवे से अलग रखेंगी, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों को रुकावट नहीं होगी. मुख्य सड़क पर तीन से चार लेन होंगी, जबकि कलेक्टर रोड पर दो से तीन लेन रखी जाएंगी.

कब शुरू होगा काम और कितना समय लगेगा

इस बड़े प्रोजेक्ट का काम जून 2026 के मध्य से शुरू होगा. काम शुरू होने से पहले दो महीने की तैयारी की जाएगी और पूरे प्रोजेक्ट को पूरा होने में 36 महीने का समय लगेगा. सरकार ने यह रणनीति बनाई है कि इस नए सिस्टम से साल 2045 तक ट्रैफिक जाम की समस्या दोबारा न आए. निर्माण के दौरान लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग रूट बनाए जाएंगे और भीड़भाड़ वाले समय में निर्माण कार्य पर रोक रहेगी.

किन इलाकों में होगा बदलाव और क्या होगा खास

यह विस्तार Al Qurum Natural Park इंटरचेंज से लेकर Halban इंटरचेंज तक किया जाएगा. इसके तहत कुछ मुख्य बदलाव इस प्रकार होंगे:

  • Al Qurum Natural Park और Seih Al Maleh के राउंडअबाउट को हटाकर वहां सिग्नल लगाए जाएंगे.
  • Halban इंटरचेंज तक एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा और Al Batinah Expressway के साथ इसका जुड़ाव बेहतर किया जाएगा.
  • Rusayl Bridge पर एक सीधा एग्जिट बनाया जाएगा, जिससे मस्कट से Burj Al Sahwa राउंडअबाउट की तरफ जाने वालों को आसानी होगी.
  • मौजूदा ब्रिज के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर अतिरिक्त लेन जोड़ी जाएंगी.

Frequently Asked Questions (FAQs)

क्या निर्माण कार्य के दौरान सड़क बंद रहेगी

नहीं, मंत्रालय के प्रोजेक्ट एक्सपर्ट Qasim bin Mohammed Al Marhoubi ने कन्फर्म किया है कि निर्माण के दौरान एक्सप्रेसवे की तीन मुख्य लेन पूरी तरह चालू रहेंगी.

इस प्रोजेक्ट की कुल लागत कितनी है

Muscat Expressway विस्तार प्रोजेक्ट की कुल लागत 157.2 मिलियन ओमान रियाल से अधिक है.