अरब देशों के संगठन ‘लीग ऑफ अरब स्टेट्स’ को नया मुखिया मिल गया है। मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री Nabil Fahmy को नया महासचिव चुना गया है। यह फैसला अरब देशों के विदेश मंत्रियों की 165वीं साधारण बैठक में लिया गया।

ℹ️: US-Iran Peace Deal: स्विट्जरलैंड में आज शुरू होगी अहम बातचीत, पाकिस्तान की मदद से हुआ समझौता लेकिन ईरान ने फिर रोका समुद्री रास्ता

इस नियुक्ति पर सभी सदस्य देशों ने अपनी सहमति जताई। Nabil Fahmy अपना पांच साल का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से शुरू करेंगे। वे अब तक इस पद पर मौजूद Ahmed Aboul Gheit की जगह लेंगे। इस पूरे चुनाव की प्रक्रिया को बहरीन ने अध्यक्षता की थी और यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरी हुई थी।

नियमों के मुताबिक, अरब लीग का मुख्यालय काहिरा में है, इसलिए महासचिव के नाम का प्रस्ताव मिस्र ने ही रखा था। हालांकि विदेश मंत्रियों ने अपनी मंजूरी दे दी है, लेकिन अब इस फैसले पर अंतिम मुहर सऊदी अरब में होने वाले आगामी अरब शिखर सम्मेलन में लगेगी।

इस मौके पर अफ्रीकन यूनियन कमीशन के अध्यक्ष H.E. Mahmoud Ali Youssouf ने Nabil Fahmy को बधाई दी और उन्हें एक अनुभवी डिप्लोमैट बताया। वहीं, मिस्र के विदेश मंत्री Badr Abdel Aty ने कहा कि काहिरा क्षेत्रीय स्थिरता और अरब देशों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Nabil Fahmy ने अपने पद संभालने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने काहिरा स्थित अरब लीग मुख्यालय का दौरा किया और वहां के स्टाफ और प्रतिनिधियों से मुलाकात की। वे अब संयुक्त अरब कार्रवाई को मजबूत करने के अपने विजन पर काम कर रहे हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com