काम में बिजी होने के कारण बच्चों के लिए दाई रखते हैं

कई पेरेंट्स अपने काम में बिजी होने के कारण बच्चों के लिए दाई रखते हैं। दाई बच्चों की करीब-करीब दूसरी मां की जैसी होती है जिसपर विश्वास करके माता पिता अपने बच्चों को सौंपते हैं। लेकिन अक्सर वही लोग धोखा करते हैं जिन पर विश्वास होता है। संयुक्त अरब अमीरात में भी है ही हुआ है।

बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप

एक एशियाई दाई पर बच्ची के साथ गलत हरकत करने और उसका वीडियो बनाकर शेयर करने का आरोप लगा है। इस मामले में उसे 3 महीने जेल की सजा और जेल के बाद देश निकाला की सजा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 वर्षीय बच्ची की मां के होश उड़ गए जब उसने दाई के फोन में अपनी बच्ची का निर्वस्त्र वीडियो क्लिप देखी। पूछने पर दाई ने मना कर दिया और जल्दी-जल्दी वीडियो डिलीट कर दिया।

मां फिर से फोन लेकर देखा तो दाई के बच्चे के साथ कई वीडियो मौजूद थे

लेकिन बाद में जब मां फिर से फोन लेकर देखा तो दाई के बच्चे के साथ कई वीडियो मौजूद थे। इतना ही नहीं उसने अपने व्हाट्सएप की मदद से यह वीडियो एक दोस्त को शेयर भी किया था। महिला यह मामला कोर्ट तक ले गई और आरोपी को सजा दिलवाया।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।