पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार ने लड़कियों के साथ घिनौने काम करने वाले लोगों के लिए एक सख्त कानून पास किया है.

नए कानून के अनुसार अगर कोई व्यक्ति लड़कियों के साथ घिनौना कार्य करता है तो उसे नपुंसक बनाया जाएगा,  और यह पूरी कार्यवाही 30 दिन के अंदर हर हाल में निपटाना होगा.

महिलाओं की भूमिका बढ़ेगी

इस मसौदे में एक और अच्छी बात ये भी है कि अब पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका बढ़ाई जायेगी ताकि बलात्कार के मामलों पर नियंत्रण और उनकी सुनवाई दोनों में तेजी आसके. इतना ही नहीं बलात्कार के मामलों में तेजी से सुनवाई करना और गवाहों का संरक्षण करना भी इस मसौदे में सम्मिलित किया गया है. प्रधानमंत्री ने इस विषय पर बयान जारी किया है कि यह गंभीर विषय और इस विषय पर विलम्ब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।