NDA को मिली बहुमत, तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी – जानिए अब तक की महत्वपूर्ण बातें

  • तीसरी बार PM बनने जा रहे नरेंद्र मोदी:
    • NDA को लोकसभा चुनावों में बहुमत हासिल हो गया है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार PM बनेगें। शपथ ग्रहण की तारीख 8 जून शाम को तय हुई है।
  • मोदी का नया रिकॉर्ड:
    • तीसरी बार लगातार चुनाव जीतने वाले नरेंद्र मोदी, जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता बन जाएँगे जिन्होंने ऐसा किया है।

 

  • NDA बैठक आज शाम 4 बजे:
    • आज शाम 4 बजे दिल्ली में NDA की बैठक बुलाई गई है। इसमें JDU प्रमुख नीतीश कुमार और TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू समेत प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसके बाद BJP Parliamentary Board की बैठक होगी जिसमें सरकार बनाने और शपथ ग्रहण की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

 

  • तीन दिन में होंगे मंत्रिमंडल के नाम फाइनल:
    • नई कैबिनेट को लेकर सहयोगी दलों के साथ बातचीत और बैठकों का दौर जारी है। अनुमान है कि दो-तीन दिन में मंत्रियों के नाम फाइनल हो सकते हैं।

 

  • इस बार जल्दी हो रहा शपथ ग्रहण:
    • 2019 के चुनावी नतीजों के बाद 7 दिनों में शपथ ग्रहण हुआ था। 2014 में यह प्रक्रिया 10 दिनों में पूरी हुई थी। इस बार चुनाव परिणाम के चार दिन बाद 8 जून को शपथ ग्रहण की तैयारियां हैं।
  • संसद भंग करने की सिफारिश पर विचार:
    • NDA बहुमत के बाद PM आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। यहां मोदी ने चुनाव परिणामों पर चर्चा की और वर्तमान लोकसभा को भंग करने की सिफारिश हो सकती है। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है।

 

  • NDA की जीत का आंकड़ा:
    • NDA ने 292 सीटें जीतकर बहुमत हासिल की है। BJP ने अकेले 240 सीटों पर विजय प्राप्त की है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें जीती हैं।
  • पहले दो चुनावों से तुलना:
    • 2014 के चुनावों में BJP ने 282 सीटें जीती थी जबकि 2019 में 303 सीटें। इस बार NDA ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर बहुमत प्राप्त किया है।
Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।