नागपुर के एक छात्र के लिए NEET की परीक्षा मुसीबत बन गई है। छात्र ने अपना एग्जाम सेंटर नागपुर चुना था, लेकिन National Testing Agency (NTA) ने उसे अबू धाबी (UAE) में सेंटर दे दिया। परीक्षा 21 जून को है और यह बात एडमिट कार्ड आने के बाद पता चली, जिससे छात्र और उसका परिवार गहरे तनाव में है।

🗞️: Lebanon Strike: इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच युद्ध विराम की बात, लेकिन लेबनान में फिर बरसी मिसाइलें, 47 की मौत

इस मामले में प्रभावित छात्र का नाम Abdullah Mohammad Talib है, जिसकी उम्र 18 साल है। छात्र के पिता Mohammad Talib ने बताया कि उन्होंने समय रहते शहर की पसंद अपडेट की थी, फिर भी एडमिट कार्ड में Abu Dhabi Indian School को सेंटर दिखाया गया है।

छात्र के पास पासपोर्ट नहीं है और अचानक विदेश जाने की तैयारी करना बहुत मुश्किल काम है। परिवार अब इस उलझन में है कि वह छात्र को अबू धाबी भेजे या नहीं, क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके बेटे की परीक्षा छूटे।

NTA और सरकार का क्या कहना है

महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री Dr. Anees Ahmed ने इसे NTA की एक गंभीर चूक बताया है। उन्होंने मांग की है कि छात्र को तुरंत नागपुर या उसके पास के किसी शहर में सेंटर दिया जाए। वहीं, NTA के अधिकारियों ने इस पूरी गलती को एक तकनीकी खराबी (Technical Glitch) बताया है।

NTA की हेल्पलाइन से संपर्क करने पर परिवार को आश्वासन दिया गया था कि इस गलती को ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन 20 जून तक एडमिट कार्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ।

परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • परीक्षा की तारीख: 21 जून 2026 (रविवार)
  • समय: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 14 जून 2026
  • शहर चुनने की समय सीमा: 15 मई से 21 मई 2026
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com