पटना: बिहार के राजधानी पटना में एक घटना सामने आई है जिसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के बारे में बहस छेड़ दी है। एक वायरल वीडियो के अनुसार, मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान पुलिस प्रशासन ने एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को रोक दिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को रोककर उसे तब तक रोके रखा, जब तक मुख्यमंत्री का काफिला पास से नहीं गुजर गया। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मरीज की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण है मुख्यमंत्री का काफिला?

इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर जोरदार बहस चल रही है। लोग पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को निंदा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह घटना एक बार फिर से वीआईपी कल्चर और उसके दुष्प्रभावों को चर्चा में ला रही है। यह भी देखने को मिल रहा है कि कैसे सरकारी मशीनरी और प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से अनजान रहते हुए वीआईपी लोगों की खिदमत में लग जाती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।