‘असंभव’ जैसा कोई शब्द नहीं
महामहिम Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum, कहते हैं कि यहां पर ‘असंभव’ जैसा कोई शब्द नहीं है। इसका प्रयोग केवल आलसी और कमजोर लोग करते हैं। इसका प्रयोग केवल वही लोग करते हैं जो चुनौतियों और विकास से डरते हैं।
इन्हीं शब्दों से प्रेरणा लेकर भारत की 21 वर्षीय नेहा फातिमा ने इतिहास रच दिया है। नेहा ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी तारीफ खुद महामहिम ने भी की है।
नेहा ने महामहिम Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum का ऐसा पोट्रेट तैयार किया है, जिसे देखकर सभी दंग रह गए। वह इस शब्द चित्र को Sheikh Mohammed bin Rashid के जन्मदिन पर देना चाहती थी।
खूब सारा मेहनत के बाद पूरा हुआ शब्द चित्र
जिस लगन के साथ नेहा ने यह काम करना शुरू किया था वह वाकई में काबिल ऐ तारीफ है क्योंकि सामान्य व्यक्ति को अगर अपना काम शुरू करने के बाद इतनी परेशानी से गुजरना पड़ता तो शायद वह काम ही छोड़ देता।
400 से अधिक चार्ट पेपर पर उन्होंने 2 लाख से ज्यादा बार दुबई के शासक का नाम लिखा। इस दौरान वह केवल तीन ही घंटे सो पाती थी बाकी सारा समय काम पर देती थीं ताकि समय पर गिफ्ट तैयार को सके।
मुश्किलों में नहीं मानी हार
उनके हांथ खून से लथपथ हो जाते थे लेकिन पट्टी बांध कर काम जारी रखती थी। लगातार 20-20 घंटे से ज्यादा समय तक काम करने के बाद आखिर कार चार महीने बाद उन्होंने शेख का शब्द चित्र बना लिया।
कई वर्ल्ड रिकॉर्ड है नेहा के नाम
नेहा फातिमा के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। इस काम में उनके परिजन उनका पूरा सपोर्ट करते हैं। उनके पति भी उनके फैन हैं और उनका पूरा सहयोग करते हैं।