विमान दर्दनाक हादसे का हुआ शिकार

Yeti Airlines का विमान जो कि दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ उसमें की क्रू मेंबर का TikTok video तेजी से वायरल हो रहा है और इस बात को दर्शाता है कि मानव जीवन कितना अनप्रेडिक्टेबल है। Oshin Ale Magar उन चार केबिन क्रू मेंबर्स के शामिल थी जो इस विमान में सवार थे। रविवार सुबह नेपाल के काठमांडू से आ रही विमान Pokhara के एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। लेकिन दुर्भाग्यवास लैंडिंग के दौरान ही क्रैश कर गई और किसी भी व्यक्ति को बचाया न जा सका।

पिता ने माना किया था जॉब पर जाने से 

24 वर्षीय नेपाल की Oshin ने इस घटना के कुछ ही पहले टिक टॉक पर खूबसूरत सा वीडियो पोस्ट किया था। उस दिन मकर संक्रांति पर्व था और उनके पिता जो कि रिटायर Indian Army personnel हैं, जॉब पर जाने से मना भी किया था। लेकिन Oshin ने कहा कि वह तुरंत लौट आएगी और परिवार के साथ त्योहार मनाएगी।

 

भारतीय नागरिक का भी वीडियो हो रहा है वायरल 

इसके अलावा भारतीय नागरिक का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी भयावह और दिल दहलाने वाला है। एक क्षण में स्थिति क्या से क्या हो जाती है इस वीडियो में देखा जा सकता है। दरअसल गाजीपुर का सोनू जायसवाल विमान उतरने का लाइव वीडियो फेसबुक पर शेयर कर रहे थे। तभी वीडियो में आग की लपटें दिखने लगीं और चीख पुकार मच गई।

बताते चलें कि 1.40 सेकेंड के वीडियो में पहले सभी मस्ती करते दिखते हैं। फिर अचानक वीडियो में आग की लपटें दिखाई देती हैं। अभी फिलहाल यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह वीडियो आया कहां से? वहीं इस वीडियो ने कई तरह के सवाल भी उठा दिए हैं क्योंकि टेक-ऑफ से पहले फोन स्विच ऑफ या फ्लाइट मोड में डालने की सलाह दी जाती है।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।