एयर इंडिया और इंडिगो ने बताया है कि नेपाल में हाल की घटनाओं के कारण फंसे यात्रियों की मदद के लिए दिल्ली से काठमांडू और वापस विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं। एयर इंडिया ने कहा कि उसकी नियमित उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं और आज भी चलेंगी।

यात्रियों से कहा गया है कि वे फ्लाइट की जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट पर देखें। एयर इंडिया ने सरकार और अन्य एजेंसियों का तेज़ी से मदद करने के लिए धन्यवाद भी दिया है। इंडिगो ने कहा कि आज से वह काठमांडू के लिए रोज़ाना चार उड़ानें फिर शुरू करेगा। इसके अलावा दो राहत उड़ानें भी चलाई जायेंगी, जिनका मकसद फंसे यात्रियों को सुरक्षित घर लाना होगा। इन राहत उड़ानों के लिए खास किराए रखे जाएंगे ताकि यात्रा आसान हो सके।

इसी बीच, नागरिक उड्डयन मंत्री किन्जरापु राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयरलाइंस को किराए सामान्य स्तर पर रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार यात्रियों की मदद करने और उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.