नेपाल में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी

Praggya Singh sabal2 August 20261 min read61 viewsWorld
नेपाल में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी

नेपाल के कई हिस्सों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। नेपाल के मौसम विभाग ने कोशी, बागमती, गण्डकी, लुंबिनी और करनाली प्रांत के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी कटान जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून की ट्रफ लाइन नेपाल के औसत स्थिति के आसपास बनी हुई है। देश के पहाड़ी क्षेत्रों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश पहले से हो रही है। दिन और रात के समय भी बादल छाए रहने और बारिश का यही क्रम जारी रहने का अनुमान है। विभाग ने यह भी बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा तराई के इलाकों में भी मध्यम बारिश हो सकती है।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि वे मौसम संबंधी अपडेट पर लगातार नजर रखें। भारी बारिश के चलते आम जनजीवन, कृषि, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन और परिवहन पर बुरा असर पड़ सकता है। नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित रहने और बदलते मौसम के प्रति पूरी सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment