लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू किया गया अभियान

संयुक्त अरब अमीरात में लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शारजाह पुलिस के द्वारा एक अभियान लॉन्च किया गया है जिसके तहत वाहनों से होने वाली कीमती सामानों की चोरी के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सकेगा।

बताते चलें कि इस अभियान का नाम “Your collections, your responsibility” है जिसे 5 मई से शुरू किया जा सकेगा।

नागरिकों को वाहनों से होने वाली चोरी के बारे में जागरूक किया जाएगा

बताया गया है कि नागरिकों को वाहनों से होने वाली चोरी के बारे में जागरूक किया जाएगा। लोगों को समझाया जाएगा कि उन्हें अपना कीमती सामान कभी भी वाहन के अंदर खुले में नहीं रखना चाहिए। अपने वाहन को अलग थलग स्थान पर पार्क नहीं करना चाहिए। लोगों से अपील की गई है कि उन्हें सुरक्षा अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए। जो भी गाइड लाईन दिए जा रहे हैं उनका पालन जरूरी है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>