25 हज़ार का चलान और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का कार्यवाई हुआ चालू. दूर से ही भगा रहे हैं बाइक वाले

Lov Singh23 July 20232 min read35 viewsIndia

नए ट्रैफिक नियमों की अधिनयन के बाद, पुलिस काफी सख्त हो गई है। टू-व्हीलर्स राइडर के तकड़े चालान कट रहे हैं। इनमें सभी तरह की मोटरसाइकल और स्कूटर्स शामिल हैं।

मॉडिफिकेशन और उसके परिणाम

जिन गाड़ियों में किसी तरह का मॉडिफिकेशन किया गया है, पुलिस इन्हें ढूंढकर चालान काट रही है। ऐसी बाइक्स दूर से ही पहचान में आ जाती हैं। कई ट्रैफिक नियम में चालान को बढ़ाकर 25 हजार तक कर दिया गया है। साथ ही, ड्राइविंग लाइसेंस कैंसिल करने और सजा का भी प्रावधान है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

चालान कटने की 3 संभावित स्थितियाँ

  1. टू-व्हीलर मॉडिफाई करने पर चालान: अगर आपने अपने टू-व्हीलर में मॉडिफिकेशन कराया है तो आपको सावधान होने की जरूरत है।
  2. मॉडिफाई साइलेंसर पर चालान: अपनी बाइक के साइलेंसर को मॉडिफाई करने पर ट्रैफिक पुलिस आपको पकड़ लेगी और आपका चालान कर देगी।
  3. फैंसी नंबर प्लेट पर चालान: मोटर वाहन अधिनियम के मुताबिक, वाहनों में फैंसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करना गैर-कानूनी है।

मोटर वाहन अधिनियम के मुताबिक, वाहनों में फैंसी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करना गैर-कानूनी है। सरकार ने नंबर प्लेट के लिए एक स्टाइल शीट तय की हुई है। इसके तहत, नंबर प्लेट पर सभी डिजिट साफ दिख रहे हों और उन्हें फैंसी तरीके से न लिखा गया हो। हमेशा आरटीओ द्वारा प्रमाणित नंबर प्लेट का इस्तेमाल करें। कई लोग नंबर प्लेट में आड़े-टेड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

देश भर के अलग अलग शहरों में अब इस अभियान को तेज कर दिया गया हैं। खबर लिखे जाने तक दिल्ली, पटना और लखनऊ में चलान कटने शुरू हो चुके थे। अगर आप भी कुछ ऐसा कर के निकल रहे हैं तो तुरंत हटा ले अन्यथा चलान कटना तय हैं।

 

Share:

Comments

Leave a comment