New Creta Facelift: 16 जनवरी 2024 को ऑफीशियली भारतीय मार्केट में हुंडई ने क्रेटा फेसलिफ्ट (New Creta Facelift) को लांच किया। इसको भारत में लांच हुए अभी 2 महीने भी नहीं हुए हैं, लेकिन उससे पहले ही इसे 80 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है।

Hyundai Top 3 Car Sales
Creta Facelift 2024

New Creta Facelift: कीमत 11 लाख से शुरू

हर दिन इस गाड़ी को 54 बुकिंग मिल रही है। इसकी प्राइस रेंज 11 लाख से लेकर 20.15 लाख के बीच में है। इसमें कंपनी की तरफ से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड सीट, सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा पावर्ड फ्रंट सीट जैसे टॉप के फीचर दिए गए हैं।

New Creta Facelift

डीजल और पेट्रोल इंजन

हुंडई की यह एसयूवी डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर की जाती है। इसमें टोटल 7 ब्रॉड वेरिएंट दिए गए हैं और इसके साथ ही 6 मोनोटोन और 1 डुएल टोन कलर ऑप्शन भी मिलेगा। हाल ही में इसका N Line वेरिएंट भी भारत में लॉन्च हुआ है।